
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
डलमऊ रायबरेली
तहसील समाधान दिवस में डलमऊ तहसील में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में “तहसील दिवस” के अवसर पर तहसील डलमऊ में जनता की शिकायतों/समस्याओं की जनसुनवायी करते हुये आई हुए समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की गठित टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, समाधान दिवस में डलमऊ तहसील सभागार में आए हुए फरियादियों के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने का आश्वासन एवं तत्काल रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा तहसील सदर में जनता की शिकायतों/समस्याओं के संबंध मे जनसुनवायी की गयी। जनपद की समस्त तहसीलों में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन कर जनता की शिकायतों/समस्याओं का त्वरित/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है ।









