
एंकर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने आगामी होली व रमजान के त्यौहारों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित बचत भवन में समाज के सभी धर्मों के प्रबुद्ध लोगों के साथ की पीस कमेटी की बैठक कर हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटने के लिए निर्देश, जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने होली व रमजान दोनों त्यौहारों जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दोनों त्यौहार आपसी सद्भाव के हैं और लोगों को आपस में जोड़ते हैं, वहीं दोनों त्योहारों पर अगर कोई भी अराजकता या हुड़दंग फैलायेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।









