
Report -CRS झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरका सानी में ग्राम प्रधान द्वारा रात के अंधेरे में जेसीबी की मदद से मनरेगा का कार्य करवा रहा था। जिसका गांव के ही व्यक्ति द्वारा किसी बात को लेकर विरोध किया। तो गांव के दबंग प्रधान द्वारा उक्त युवक की जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने घटना की सूचना मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस को दी। बताया गया है कि ग्राम खरका सानी निवासी भज्जू अहिरवार पुत्र भरोसे निवासी कंचनपुरा ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया की गांव के प्रधान द्वारा मनरेगा का कार्य मजदूरों से न कराकर जेसीबी की मदद से रात के अंधेरे में करा रहे थे। जब उसका बेटा खेत पर पहुंचा तो प्रधान द्वारा दबंगी दिखाते हुए उसके खेत पर भी जेसीबी चलवा दी। जिसका पीड़ित द्वारा विरोध किया। तो उत्तेजित होकर प्रधान व उसके साथियों ने जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित के पिता ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।









