डकैती की योजना बनाते पुलिस ने 6 गिरफ्तार किए, 7 वां फरार!

CRS इमरान साग़र की क़लम से!
शाहजहाँपुर-जनपद की जलालाबाद पुलिस ने क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते हुए 06 शातिर अभियुक्तो उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे एक निर्माणाधीन मकान से डकैती कर भारी मात्रा में सामान उड़ा ले जाने का प्रोग्राम बना रहे थे! पुलिस को उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस, चाकू, छुरी, प्लास, आला नकब आदि डकैती करने के उपकरण बरामद हुए!
बताया जाता है कि थाना जलालाबाद पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान रात लगभग 00.40बजे, निर्माधीन मकान मोहल्ला जमदग्निनगर में 06 अभियुक्तगण रंजीत वर्मा पुत्र, अर्जुन मनसुख, विजेन्द्र, निवासीगण ग्राम अकाखेडा थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर तथा विपिन उर्फ नन्हे निवासी मो० कानूनगोयान कस्वा व थाना जलालाबाद , तथा राजीव निवासी ग्राम खण्डहर थाना जलालाबाद हाल पता मो० गांधीनगर कस्वा व थाना जलालाबाद जनपद को डकैती की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया तथा 7वां अभियुक्त बबलू पुत्र बुलाकीराम निवासी ग्राम अकाखेडा थाना जलालाबाद, मौके से फरार होने मे सफल हो गया!
अभियुक्तगणों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, कारतूस, चाकू, छुरी, प्लास, आला नकब डकैती डालने के उपकरण बरामद हुये तथा थाना कांट , थाना अल्हागंज, थाना जलालाबाद क्षेत्र में की गयी चोरी के जेबर, मोबाइल फोन, LED TV, कपड़ा आदि सामान भी बरामद किया गया! अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु०अ०सं० 39/23 धारा 399/402 IPC व 3/25 A ACT पंजीकृत कर लिया गया! 7वें फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अपनी कार्यवाही में लग गई! उक्त अभियुक्तो पर विभिन्न पुलिस थानो में लगभग 15 अपराधिक मुकदमें दर्ज बताए जा रहे हैं!










