
नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़काम
डलमऊ रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नाथ खेड़ा पंप हाउस के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल करने मे जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस संबंध मे डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गया है









