डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (DCC) का फीता काटकर DM ने शुभारंभ!

शाहजहाँपुर-DM उमेश प्रातप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर (DCC) का फीता काटकर शुभारंभ किया! भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के दिनांक 27.10.2023 से डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर की स्थापना करायी गयी है, जो मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन दिनांक 05.01.2024 तक तथा उसके उपरान्त मा० आयोग के निर्देशानुसार क्रियाशील रहेगा! डीसीसी 24×7 कार्यरत रहेगा! डीसीसी का टोल फ्री नम्बर 1950 है! श्री राशिद अली खाँ, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डीसीसी के नोडल आफिसर है! सेन्टर पर 02 कम्प्यूटर आपरेटर निरन्तर उपलब्ध रहेंगें!
जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मतदाता सूची की तैयारी से संबंधित कोई भी जानकारी डीसीसी के उक्त टोल फ्री नम्बर पर प्राप्त की जा सकती है! टोल फ्री नम्बर पर आपरेटर द्वारा वोटर पोर्टल से जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी तथा आम व्यक्ति भी वोटर पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर सकता है! सेन्टर पर सूचना, फीडबैक, सुझाव तथा शिकायत प्राप्त की जाएगी! सेन्टर पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का पंजिका में अनुरक्षण किया जाएगा तथा शिकायतकर्ता को कंपलेंट आईडी भी उपलब्ध करायी जाएगी तथा संबंधित से शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा! इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह, अपर जिलाधिकरी प्रशासन श्री संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट श्री वेद प्रकार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे!







