
CRS NEWS रायबरेली : 05 फरवरी 2026,जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर आधार सम्बन्धी गतिविधियों के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अध्यासित परिवारों हेतु फैमिली आई0डी0-एक परिवार एक पहचान संचालित किया जाना शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के माध्यम से विभिन्न लाभार्थीपरक, योजनाओं के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण कर योजनाओं से वंचित परिवारों को योजनाओं का लाभ तथा रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि शतप्रतिशत आधार कार्ड बनवाये जाने हेतु कैम्प आयोजित किये जाये, कैम्प आयोजित करने के लिए एक रोस्टर तैयार कराया जाए, उसी के अनुसार कैम्प लगवाये जायें, कैम्प आयोजन की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायें, जिससे कि अधिक से अधिक लोग उसका लाभ उठा सके, इसके साथ ही जनपद में कहा-कहा पर आधार केन्द्र संचालित है, जहां पर नये आधार का पंजीकरण, संशोधन आदि का कार्य होता है, जनजागरूकता हेतु उसका भी प्रचार-प्रसार कराया जायें। बेसिक शिक्षा के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कैम्प का आयोजन कराकर 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण कराकर आधार कार्ड बनवाया जायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, डीएसटीओ सुधीर गिरी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।










