
CRS NEWS रायबरेली, 30 अगस्त 2024 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डिजिटल क्राप सर्वे की बैठक की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया है कि किसानों की खरीफ फसलों की पड़ताल ई-खसरा के माध्यम से डिजिटल क्राप सर्वे के जरिये की जा रही है, जिसमें जनपद रायबरेली में कुल 1110186 गाटों के सापेक्ष लगभग 2 लाख गाटों का सर्वेक्षण पूरा हो गया है। इस कार्य में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, ए०टी०एम०, बी०टी०एम०, राजस्व विभाग के लेखपाल तथा पंचायतीराज विभाग के पंचायत सहायक सर्वे का कार्य कर रहे हैं। ई-खसरा पड़ताल का कार्य 20 अगस्त से 30 सितम्बर 2024 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 20 से 26 अगस्त 2024 के मध्य प्रथम सप्ताह में जनपद के कुछ कर्मचारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया गया। ऐसे एक हजार से अधिक सर्वे करने वाले 8 कर्मचारियों यथा- विवेक कुमार कृषि विभाग तहसील महराजगंज 1464, राम बरन ए०टी०एम० कृषि विभाग तहसील सदर 1354, बिन्दुसार सिंह लेखपाल राजस्व विभाग तहसील सदर 1331, राज कुमार मिश्रा बी०टी०एम० कृषि विभाग तहसील सलोन 1317, अनिल कुमार कृषि विभाग तहसील सदर 1204, शैलेन्द्र प्रताप सिंह कृषि विभाग तहसील सदर 1155 एवं अभिषेक मौर्या कृषि विभाग तहसील सदर-1019 को जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार प्रदेश स्तर से भी रैंक जारी की जाती है जिसमें 20 सर्वेयर की सूची प्रतिदिन जारी होती है, जिसमें 27 अगस्त की जारी सूची में तहसील सदर के लेखपाल अमित सिंह को उक्त सूची में स्थान मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया।









