
Report CRS अम्बेडकर नगर बारिश के खत्म होते ही मौसम ने जैसे ही करवट बदली वैसे ही संचारी रोगों ने पैर पसारना शुरु कर दिया है , वायरल फीवर , मलेरिया व डेंगू अपना असर दिखा रहा हैं ,
बात अगर डेंगू की करें तो जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिलने से हड़कम्प मचा हुआ है , जिले भर में डेंगू के रोज नए मरीज मिल रहे हैं ,
जिले भर में अभीतक 80 से अधिक डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ विभाग एलर्ट हो गया है , जिले भर के सीएचसी पीएचसी व मेडिकल कालेज हर जगह संभावित मरीजों की जांच की जा रही है
डेंगू के बढ़ते प्रकोप से जिला प्रशासन सभी विभागों से अपील जारी किया है , लोगों से भी डेंगू से बचाव के लिए की एडवाइजरी जारी किया गया , जिससे बढ़ते डेंगू के कहर से बचा जा सके।









