CRS NEWS रायबरेली 13 फरवरी 2024 बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी रायबरेली सुनील नौटियाल ने बताया है कि चकबन्दी आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद रायबरेली की तहसील सदर के ग्राम किलौली, ग्राम मझिगवां राव, ग्राम अजमतउल्लागंज, ग्राम खुचमा, ग्राम कठवारा एवं ग्राम शोरा को उत्तर प्रदेश जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा-6(1) के अन्तर्गत चकबन्दी प्रक्रिया से पृथक कर दिया गया है।
इसी प्रकार तहसील सलोन के ग्राम निगोही को भी उत्तर प्रदेश जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा-6(1) के अन्तर्गत चकबन्दी प्रक्रिया से पृथक कर दिया गया है।









