तहसील समाधान दिवस के दौरान 76 शिकायतो में मात्र 2 निस्तारण!

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस!
CRS शाहजहाँपुर-जिले की सदर तहसील में तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ! इस दौरान कुल 76 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें मौके पर मात्र 2 शिकायतो का निस्तारण हो सका परन्तुु बाकी सभी शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित कर उनका समय से निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने दिए! इस दौरान जिलाधिकारी श्री ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को विस्तार से सुना!
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्यतः राजस्व, पुलिस, गन्ना, समाज कल्याण, उद्यान, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, विद्युत, आपूर्ति आदि विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए!
इस दौरान शहरी क्षेत्र में सफाई न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी श्री सिंह ने संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश देने के साथ कृत करवाही से अपर नगर आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता को अवगत कराने को निर्देशित किया!
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है! सभी अधिकारी जनता की शिकायतों का निस्तारण गंभीरता के साथ त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें! राजस्व संबधित प्रकरणों में लेखपाल के विरूद्ध प्राप्त शिकायत पर जांच करने हेतु नायब तहसीलदार को निर्देशित किया! अवैध कब्जे से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जांच कर भूमाफियाओं के विरू़द्ध गुंडा एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया! फॉलोअप करके उसका निस्तारण कराने तथा थाना, तहसील, ब्लाक स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण उपरान्त कॉल करके फीडबैक अवश्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया तथा साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चिित किया जाये! सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया!
जिलाधिकारी ने ग्राम शहबाज़नगर, वि०ख० भावलखेड़ा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी!
ग्राम शहबाज़नगर, वि०ख० भावल खेड़ा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने जानकारी दी! यहाँ उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं को भी सुना! जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ जनता को मिले, यह सुनिश्चित किया जाये!
जिलाधिकारी ने गांव में राशन वितरण, एएनएम/आशा के कार्यों निर्माण कार्याे, सार्वजनिक शौचालय की स्वच्छता, जननी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के संबंध में ग्रामीणों से फीडबैक लिया! जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय में महिला पुलिस तैनात करने के निर्देश दिये! डीपीएम द्वारा निर्वाचन की तैयारियों से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध न कराये जाने पर जवाब तलब करने के निर्देश दिये! उन्होने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के विषय में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए पात्रों को लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देश दिये!
चौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मीणा ने मिशन शक्ति कक्ष के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु गांव में स्थित पंचायत भवन में मिशन शक्ति कक्ष स्थापित किया गया है, जिसमे रोस्टर के अनुसार महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है! यदि किसी महिला को किसी भी प्रकार की समस्या है या थाने जाने में असमर्थ है तो गांव के पंचायत भवन में आने वाली विशेष महिला बीट पुलिस अधिकारियों को अवगत कराए उनका निस्तारण हेतु तत्काल प्रभाव से विधिक कार्यवाही की जाएगी! इसके अतिरिक्त इनसे अन्य सूचनाएं भी साझा की जा सकती है, जिस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी! साथ ही एसपी श्री मीणा ने ग्रामीणों को यातायात माह के तहत ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु भी प्रेरित किया!
इस दौरान डीएफओ श्री प्रखर गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० आर के गौतम, एसपी सिटी श्री सुधीर जायसवाल, जिला विकास अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अरूण सोनकर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी, जिला पूर्ति अधिकारी श्री ओम हरि उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे!










