तहसील समाधान दिवस के साथ ही DM ने तिलहर में पौधारोपड़!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-DM उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमे नौ मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया! इस दौरान इन्होने अधिकारियों से आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए!
तहसील समाधान की अध्यक्षता करने तिलहर पहुंचे जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सबसे पहले अधिकारियों के साथ मिल तहसील परिसर बन रही निर्माणाधीन इमारत परिसर में एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संतुलन का संदेश दिया!
इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, सीएमओ डा० आर० के० गौतम, एसडीएम अंजली गंगवार , सीओ प्रयांक जैन, तहसीलदार जय प्रकाश यादव, नायवतहसील० जगत मोहन जोशी, पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार, मनीष यादव, कोतवाल विशाल प्रताप सिंह समेत जिला स्तरीय तमाम अधिकारी मौजूद रहे!










