तिलहर में नवनिर्मित Selfy Point पर उमड़ रही है भीड़!
सौन्द्रीकरण की ऊँचाईयाँ छूने को तैयार तिलहर नगर!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर को लगातार सौन्द्रीकरण की ओर ले जाने के अथक प्रयासो में चेयरमैन हाजरा बेगम और EO सर्वेश कुमार के अथक प्रयासो ने नगर को फिलहाल पहला Selfy Point देकर नगर की सुन्दरता में चार चांद लगाने का सराहनीय काम किया है!
नगर के मुख्य मार्ग प्राचीन पीरगैब तालाब के पास फॉउन्टेन पर बनाया गया पहला Selfy Point नगर के युवाओं सहित, बच्चो और वृद्धो को भी जम कर लुभा रहा है! इस सेल्फी प्वाईन्ट पर सेल्फी लेने वालो में जहाँ हर उम्र के व्यक्तित्व को देखा जा सकता है तो वहीं सेल्फी लेने वालो की भाड़ दिन के उजाले में ही नही बल्कि रात को गांधी जी जगमगाते चश्मे के साथ एक Selfy लेने वालो की भी कमी नही है! चर्चा है कि दशको बाद तिलहर नगर सौन्द्रीकरण की उस उड़ान को उड़ने के लिए तैयार दिखाई पड़ रहा है जो बदलते परिवेष में नई पीड़ी को खश रहने में सबसे बड़ा सहयोगी होता है! इसी के साथ इस सेल्फी प्वाईन्ट के पास जल्द ही एक खूबसूरत शेयरिंग पार्क भी बन कर नगर के सौन्द्रीरण में चार चाँद लगाने को तैयार है! फिलहाल पीरगैब तालाब पर, सौन्द्रीकरण कार्य काफी तेजी से चलता नज़र आ रहा है!







