तिलहर में रसोई युक्त 50 बैड का रैन बसेरा हुआ तैयार!

ईओ ने सोशल डिस्टेंसिंग से डलबाये बैड, कराया सेनेटाइजेशन!
CRS तिलहर/शाहजहांपुर-नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में दूर दराज से आने बाले लोगों के ठहराव की व्यवस्था के लिए ब्लॉक रोड़ स्थित भवन में 50 बैड के रैन बसेरा की व्यवस्था, आज पूरी तरह कर दी की गई! अधिशासी अधिकारी ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बैड डलबाने के साथ ही कमरों को सेनेटाइज भी करबाया! साथ ही नगर में दर्जन भर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव भी जलबाये गए हैं!
बढ़ती सर्दी के मद्देनजर शासन के निर्देश पर आने जाने बाले आश्रय हीन लोगो के ठहराव के लिए की गई व्यवस्था की बाबत अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार के नेतृत्व में खाद्य व सफाई निरीक्षक राजीव कुमार ने ब्लॉक रोड़ पर कांशीराम कॉलोनी से सटे नव निर्मित भवन में रैन बसेरा के लिए 50 बैड व्यवस्थित किये हैं! EO श्री कुशवाहा ने बताया कि ठहरने के साथ ही आगंतुकों के लिए रसोई की भी व्यवस्था की गई है, जहां आगंतुक स्वयं अपना भोजन बना सकते हैं! इसके लिए रसोई को गैस चूल्हा, वर्तन, पानी आदि से सुसज्जित किया गया है!







