
खाना बनाते समय घरेलू गैस से लगी आग मची अफरा-तफरी
गृहस्थी का सामान जल कर हुआ खाक* ।
गदागंज रायबरेली*
गदागंज थाना क्षेत्र के तिवारीपुर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंगलवार की शाम अचानक खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई ।
जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के तिवारीपुर चौराहा मजरे सुदामापुर निवासी राजन साहू पुत्र देवी दयाल के घर में अचानक आग लग गई राजन साहू ने बताया कि मेरी बीवी खाना बना रही थी तभी गैस से खाना बनाते समय अचानक आग लग गई जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया वही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया राजन साहू मजदूरी करता है किसी तरह दैनिक मजदूरी कर वह परिवार का पालन-पोषण करता है पीड़ित के घर पर अचानक आग लग जाने से उसका काफ़ी नुकसान हो गया ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को पीड़ित के घर में लगी आग का आकलन कर नुक़सान शासन द्वारा दिलायें जाने हेतु बताया गया है फिलहाल अभी तक शासन प्रशासन के अधिकारी पीड़ित के नुक़सान का आकलन करने मौके पर पहुंचे नहीं है।









