
जगतपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर के पास अनियंत्रित डंपर ने मारी बाइक में टक्कर डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत वही युवक गंभीर रूप से घायल पूरा मामला जगतपुर थाना क्षेत्र का है शुक्रवार को बाइक से अनीता अपने देवर अरविंद के साथ अपने मायके अलीगंज डिहवा थाना जगतपुर से अपनी ससुराल शेरगंज थाना भदोखर जा रही थी। तभी रास्ते में लक्ष्मणपुर के पास अनियंत्रित डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे अनीता की मौके पर मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।तथा घायल अरविंद को जगतपुर सीएससी में भर्ती कराया गया।थानेदार अजय कुमार राय ने बताया कि डंफर को हिरासत में लिया गया है ।









