
ऊंचाहार-दरवाजे से पानी निकलने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाइयों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ित महिला ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
मामला करसेनी मजरे अरखा गाँव का है।गाँव के रहने वाले रामनिहोर का कहना है कि रविवार की सुबह उसके भतीजों ने दरवाजे पर बरसात का पानी जाने पर रोक दिया।जिसके कारण उसके दरवाजे पानी भर गया।इसी बात को लेकर उनसे कहासुनी हो गई।आरोप है कि इसी कारण उन लोगों ने उसकी बेटी वंदना को मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।









