
एंकर रायबरेली में दलित नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने गए परिजनों पर दबंगों ने चाकू से किया जानलेवा हमला दबंगों के हमले में तीन लोग हुए घायल एक की हालत नाजुक जिला अस्पताल में रेफर मामला डीह थाना क्षेत्र के पूरे मैकी गांव का है जहां सुनीता की 12 वर्षीय बेटी खेत में बकरी चराने के लिए गई थी तभी बगल के गांव दौलतपुर के रहने वाले करन पुत्र राममिलन ने छेड़छाड़ शुरू कर दी लड़की किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई जिसके बाद परिजन छेड़छाड़ करने वाले आरोपी करन के पिता के पास शिकायत करने पहुंचे जहां दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते आरोपी के साथ लगभग आधा दर्जन लोगों ने शिकायत करने पहुंचे लड़की के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें तीन लोग रवि कुमार, सूर्यांश व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां रवि की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।









