
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली विकास खण्ड दीन शाह गौरा ब्लाक में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष वर्धन सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति भाजपा के कार्यकर्ताओं को बनानी है इस बैठक में दीन शाह गौरा ब्लाक के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे वहीं भाजपा सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाने लगें और कहा कि बैठक में आए हुए सभी पदाधिकारी गांव-गांव घर, घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताएं और लोगों को जागरूक करें योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित कराने का काम करें बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी भाजपा सरकार ग़रीबों, किसानों, नौजवानों की हितैषी सरकार है प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सभी वर्गों का बराबर ध्यान दें रहें हैं आज चारों ओर विकास योगी सरकार द्वारा कराया जा रहा है देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है कार्य समिति के मीटिंग में दीन शाह गौरा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, सतीश प्रजापति, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भोला शर्मा , मंडल महा मंत्री अली हैदर नकवी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अकमल अंसारी , सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे









