
दीनशाह गौरा में अपनी जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, स्वामी प्रसाद मौर्य को सुरक्षा दिलाने की मांग तेज…..
आज 14 अगस्त 2025 को दीनशाह गौरा ब्लॉक में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय श्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सरकार द्वारा उचित और पुख्ता सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर आज 183 ऊँचाहार विधानसभा के अंतर्गत दीनशाह गौरा ब्लॉक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज़बरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह से ही जोश और उत्साह से भरी बाइक रैली निकाली गई, जिसने क्षेत्र की गलियों और मुख्य मार्गों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यह संदेश दिया कि स्वामी प्रसाद मौर्य की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस आंदोलन का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अजय लक्ष्मी गौतम और विधानसभा अध्यक्ष श्री मथुरा पासी ने किया। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जी पर हाल के दिनों में हुई घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। यदि जल्द ही उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई, तो संघर्ष और तेज़ किया जाएगा।
गदागंज में अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रेमचंद मौर्य, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अजय लक्ष्मी गौतम एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री मथुरा पासी का गदागंज चौराहे पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
उसकी बाद धरना-प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जी सिर्फ अपनी जनता पार्टी के ही नहीं, बल्कि पूरे बहुजन समाज की आवाज़ हैं। उनके नेतृत्व में पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को नई ताक़त मिली है। उनकी सुरक्षा पूरे समाज की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।
आज का यह कार्यक्रम अपनी संख्या, अनुशासन और जोश के कारण चर्चा का केंद्र बना रहा। दीनशाह गौरा ब्लॉक का हर चौराहा नारों और जनशक्ति के प्रदर्शन से गूंज उठा।









