दोनो हाथों में तमंचा लिए युवक की फोटो वायरल!
भाई को हिरासत में लेकर पूंछताछ में जुटी जुटी पुलिस!
CRS तिलहर/शाहजहांपुर-दोनो हाथों में तमंचा लिए और सामने कारतूस भरी पेटी साथ रख, फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई! युवक के भाई को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी!
सूत्र बताते हैं कि नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी समील पुत्र पप्पू नामक युवक के हाथ में अबैध तंमचा और साथ रखी कारतूस भरी पेटी का फोटो वायरल हुई!
फोटो में समील नामक युवक के एक हाथ में 12 बोर तथा दूसरे हाथ में 315 बोर का तमंचा तथा उसके आगे बैड पर कारतूस भरी पेटी नजर आ रही है! दूसरे फोटो में उसी बैड पर तीन तमंचे रखे नजर आ रहे हैं! उक्त फोटो बीती नौ जुलाई के बताए जा रहे हैं!
मामले की जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई और उक्त युवक की तलाश करने गई! पुलिस को वायरल युवक तो नही मिला लेकिन पुलिस उसके भाई को उठा लाई और पूछताछ की!
आरोपी युवक के भाई ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह मुंबई में फ्रूट का काम करता है और उसका भाई समील पंजाब में काम करता है! वे दोनो ईद पर घर आए थे! समील हाल ही में पंजाब चला गया और वह भी एक दो दिन में जाने वाला है!
उसने पुलिस को बताया कि उसे इस फोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं है! फिलहाल पुलिस सरगर्मी से उक्त युवक की तलाशने जुट गई है!







