
दो पक्षों में मारपीट के बाद कोटे कि बैठक हुई निरस्त
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊचाहार-कोतवाली क्षेत्र के शुकरूल्लापुर ग्राम पंचायत में कोटे के चयन को लेकर बैठक आयोजित होनी थी लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, घायल व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और इस दौरान आयोजित होने वाली बैठक भी निरस्त हो गई।
गौरतलब है कि बीते मार्च महीने में ग्राम पंचायत के कोटेदार जितेंद्र कुमार तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया था,जिसके बाद से पड़ोसी ग्राम पंचायत से कोटे को संबद्ध किया गया था।बुधवार को नये तरीके से कोटे के चयन को लेकर ब्लाक के अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी लेकिन अधिकारियों के पहुंचने से पंचायत चुनाव की कसक के चलते पहले ही दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें धुन्नी लाल निवासी शुकरूल्लापुर घायल हो गया, वहीं मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाया और घायल व्यक्ति को लेकर कोतवाली आई।जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।,वहीं विवाद उत्पन्न होने के बाद अधिकारियों द्वारा आयोजित बैठक को निरस्त कर दिया गया है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।









