नगर के विकास कार्यों के लिए कटरा सेवा समिति का हुआ गठन!
मीरनपुर कटरा/शहजहाँपुर-गणमान्य व्यक्तियों व बुद्धिजीवियों की बैठक में मीरानपुर कटरा सेवा समिति का गठन किया गया! सेवा समिति मीरानपुर कटरा के विकास कार्य नगर विकास एवं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनकल्याणकारी उपक्रम चलाएगी! जन कल्याणकारी कार्यक्रम के लिए अभियान चलाकर क्षेत्रीय प्रतिनिधि का सहयोग लेगी! लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वरुण अर्जुन अस्पताल परिसर में गुरुवार को हुई बैठक में भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस प्रमुख आर्य समाजी महेश चंद्र मल्होत्रा रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज चेयरमैन डॉ अशोक अग्रवाल निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला भैया पूर्व चेयरमैन शमीउस्सान खां पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता के मध्य गठित हुई सेवा समिति के द्वारा निर्माण एवं विकास संबंधी कई मुद्दों पर बहस के बाद प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें प्रमुख रुप से मीरानपुर कटरा में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना स्टेडियम की स्थापना 25 वर्षो से बंद पड़े आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सालय की स्थापना के लिए विधायक से मांग रखी गई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक ने कहा हमारे पास सबसे बड़ी समस्या सरकारी उपक्रमों के लिए जमीन उपलब्ध कराना है। सरकारी विभागों के लिए जमीन के अभाव में अभी तक राजकीय डिग्री कॉलेज की फायर स्टेशन की एवं होम्योपैथिक आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना नहीं हो पाई है। क्षेत्रीय विधायक ने बताया यहां पर बहुत शीघ्र युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 15000 करोड रुपए की औद्योगिक समूह द्वारा फैक्ट्री का की स्थापना कराई जाएगी जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकता है और विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर किया जाएगा!
इस दौरान सभी शिक्षण संस्थाओं के अध्ययनरत विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा तकनीकी शिक्षा से विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया इसके लिए क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु अपनी उपलब्धियां गिनाई और गणमान्य नागरिकों से सहयोग की अपील की। सरकारी कल्याण योजनाओं के बारे में जन कल्याण योजनाओं के बारे में समिति ने प्रधान शिक्षक हरिओम शर्मा को संयोजक नियुक्त किया है। जिनके द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं सामाजिक व्यवस्थाओं के लिए गरीबों को रोजगार से जोड़ने के लिए गरीब मजदूरों को प्रशिक्षण दिलाने एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रस्ताव पास किया!
इस दौरान प्रमुख रुप से प्रधानाचार्य हरि शंकर सिंह प्रधानाचार्य आरके दुबे मोहित गुप्ता पूर्व चेयरमैन शमीउस्शान खां पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता विशाल मल्होत्रा रामगोपाल आशीष अग्रवाल राजेश शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!







