
ऊंचाहार-दो दिन पूर्व नशे के लिए पैसे मांगने को मना करने पर युवक ने डंडे से मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके बाद शव को घर के पीछे जला दिया था।पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और घटना में प्रयुक्त डंडा भी पुलिस ने बरामद किया है।
गौरतलब है कि बुधवार की दोपहर गाँव निवासी कुलदीप शर्मा ने चारपाई पर लेटी अपनी माँ सुशीला देवी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी और शव को घर के पीछे पड़े खरपतवार में रखकर जला दिया था।घटना के वक्त पिता लवकुश व छोटा भाई संदीप सलोन स्थित बाइक एजेंसी गये हुए थे।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था।गुरुवार को पिता लवकुश की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के कटरा उसरैना के पास से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक नशे का आदी है, जिसने मां से नशे के लिए पैसे मांगे थे ,जब उसने मना किया तो युवक ने उसकी हत्या करके शव को जला दिया ।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।









