
नहाने गए दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत
खीरों रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली में हुआ दर्दनाक हादसा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत मामला खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकोहरिया गांव का है जहां पुरानी झील में नहाने गए दो मासूम बच्चे शिवम पुत्र बालकृष्ण उम्र 7 वर्ष व राजू पुत्र मुकेश 8 वर्ष नहाते समय गहरे पानी में चले गए जिससे वहां चीख-पुकार मच गई स्थानीय लोगों की मदद से जब तक दोनों बच्चों को झील से बाहर निकाला जाता तब तक दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी एक ही गांव के दो मासूम बच्चों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा राजस्व अधिकारियों मौके पर पहुंचकर मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।









