
ऊंचाहार,रायबरेली। भारत सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में जनप्रतिनिधियों व सभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक अयोजित कर सीएसए की विस्तृत जानकारी देने के साथ आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भ्रमकता से बचने की अपील की गई।
मंगलवार की शाम नगर तकरीबन चार बजे एनटीपीसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मालिक की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में क्षेत्र ग्राम प्रधान समेत संभ्रांत व्यक्तियों तथा अन्य पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। मौजूद लोगों को चौकी प्रभारी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि भारत सरकार की ओर से इस बावत अधिसूचना जारी हुई है। इससे देश हित में वर्ष 2014 से पहले जो भी शरणार्थी भारत आए थे उन्हे कागजी कोरम और मानक के अनुसार नागरिकता दी जायेगी उसका यहां रह रहे नागरिकों से कोई लेना देना नहीं उन्हे किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। बता दें कि वर्ष दिसम्बर 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम को संसद ने मजूरी दी थी। जिसे अब लागू किया गया है। इससे तीन देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के शरणार्थियों को नागरिकता मिल सकेगी इसमें हिन्दू, सिक्ख, जैन, पारसी बौद्ध और ईसाई धर्म शामिल हैं। इसका यहां रह रहे नागरिकों से कोई लेना देना नहीं है और न ही किसी प्रकार कोई नुकसान है। इसी बावत चौकी प्रभारी आशीष मालिक ने सभी से अपील किया किसी भाई तरह की भ्रामक खबरों से बचना है। जिससे यहां सौहार्द बना रहे। जनप्रतिनिधियों से अपील किया की समाज में लोगों को सही जानकारी देकर उन्हे भ्रमित होने से बचाया जाए और किसी व्यक्ति द्वारासमाज में या सोसल मीडिया पर किसी प्रकार की भ्रमक्ता फैलाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान विनय शुक्ल बाबा प्रधान खुर्रुमपुर, भुन्ना तिवारी, रईस अहमद प्रधान प्रतिनिधि बहेरवा, शेखर प्रधान प्रतिनिधि सवैया राजे, मोहम्मद शाहिद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी, राजू सिंह , पूर्व प्रधान बहेरवा अमरपाल, मनीष कौशल क्षेत्र पंचायत सदस्य सांवापुर सैफ मेहंदी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व सभ्रांत लोग मौजूद रहे।










