
रायबरेली विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप्स आफ स्कूल्स की सलोन ब्रांच ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में आयत असलम में 98% अंक प्राप्त कर जिले में अपना स्थान कायम किया है। वही अंशिका मौर्य ने 97.6, साक्षी शुक्ला ने 96.6, सचिन मौर्य ने 93.8 मणी विक्रम सिंह ने 93.2, समर प्रताप सिंह ने 92.4, रविशंकर तिवारी ने 92, निशांत सिंह ने 91.2, आर्यन मौर्य व शैलेश कुमार वर्मा ने 91, शिवांश कौशल ने 90.6, अभय मिश्रा ने 90.4, अर्पित सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। 12वीं के रिजल्ट में अनिकेत सिंह ने 94.4, प्रखर मौर्य ने 93.4, विशाल सिंह ने 92, हर्षित जायसवाल उद्धव तिवारी ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य कामाक्षा सिंह एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।









