
न खाता न बही जो गदागंज थाना प्रभारी कहे वही है सही
संवाददाता इंतजार सिंह
गदागंज – रायबरेली अलीपुर चकराई निवासिनी रामपति पत्नी रामकरन अपने खेत में घास निरा रही थी तभी सुषमा पत्नी बच्चन ने अपने घर का बचा हुआ घास रामपति के खेत में बहा दी उसी को लेकर विवाद चालू हो गया कि आपने हमारे खेत में घास क्यों बहाया तो सुषमा पत्नी बच्चन लाल गाली गलौज करने लगी मैं तो घास बहाऊंगी आपको जो करना है कर लो दोनों पक्षों में कहासुनी हो कर मामला शांत हो गया उसके बाद बच्चन लाल दोपहर मैं आकर रामपति का गला दबा दिए और मारने पीटने लगे जब इसकी सूचना रामकरन को मिली तो रामकरन ने न्याय के लिए गदागंज थाने में तहरीर दिया पीड़ित का कहना है की उसके बाद दोनों लोगों को ला कर बैठा दिया रात में क्या बातचीत हुई थी की आरोपी बच्चन लाल को छोड़ दिया गया और जो मार खाया है उसी को बैठाकर एक तरफा कार्यवाही करने की बात कह रहे l जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पुलिस और पब्लिक में एक अच्छा व्यवहार रखने की बात कहते हैं वही उनके कर्मचारियों द्वारा पब्लिक के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जाता है वह बड़ा निंदनीय है मार खाने वालों के खिलाफ कार्यवाही और मारने वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कब तक चलेगा यह रवैया l









