
ऊंचाहार-पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने एकजुट होकर विवाहिता की पिटाई कर दी और उसे मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
मामला क्षेत्र के खानआलम पुर सतहरा गाँव का है,गाँव निवासी मोनिका का कहना है कि उसकी शादी तकरीबन 8 वर्ष पूर्व गाँव निवासी महेश यादव के साथ हुई थी, शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति द्वारा आये तो उसके साथ मारपीट की जाती थी आरोप है कि बुधवार की सुबह उसके पिता और भाई उसे लेने आये थे तभी उसके पति ने गालीगलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया और बीच बचाव करने आये भाई मुकेश को भी पीट दिया।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।









