पत्रावलियाँ मुख्यालय स्थानान्तरण के बिरोध में अधिबक्तागंण धरने पर!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-समस्त पत्रावलियाँ जिला मुख्यालय पहुंचाय जाने के बिरोध में समस्त अधिबक्ता विगत 3 दिन से कार्य वहिष्कार कर कचेहरी परिसर में न्यायालय द्वार पर धरने बैठे हैं! बीते तीन दिनो में जिला मुख्यालय स्थित विधिक/प्राधिकरण अधिबक्ताओं की सुद्ध लेने नही पहुंचा!
बताया जाता है कि जिला मुख्यालय से हुए आदेश के तहत जिसमें समस्त वादो का निस्तारण जिला मुख्यालय पर होना सुनिश्चित कर पत्रावलियो को यहाँ से मगाया जा रहा है! वादो का निस्तारण जिले पर होने से सबसे बड़ी कठिनाई उनको होगी जो तिलहर न्यायालय 40 किलो मीटर दूर से यहाँ पहुंचते हैं और जिले पर पहुंचना उनके लिए और भी मुश्किल और मंहगा होगा! वहीं दूसरी ओर सबसे बड़ा प्रश्न यह भी है कि हजार से अधिक मौजूद यहाँ के अधिबक्ता कहाँ जाएगे..? ऐसी तमाम गंभीर समस्सायों के बिरोध में अधिबक्तागंण अपना बिरोध प्रकट कर धरने पर पिछले 3 दिन से बैठे हैं!










