पुलिस की लापरवाही अमित की मौत का कारण तो नही..?
ढ़ाई माह बाद कंकाल मिलने से कोतवाली गेट पर घंटो हंगामा! पुलिस ने घटना का कर दिया खुलासा!

शाहजहाँपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में अमित का कंकाल मिलने के बाद कोतवाली के मुख्य गेट पर मुख्य सड़क को बंद कर मृतक अमित के परिवार सहित सैकड़ो ग्रामीण जाम के लगा कर क्षेत्राधिकारी से बात करने की मांग के साथ ही दहाड़े मार मार कर रोते बिलखते गिरते पड़ते रहे! इनमें मृतक अमित के परिवार की दर्जनो महिलाए भी थी जिनका रो रो कर बुरा हाल था! लाख समझाने के बाद भी वें सीओ आने तक शांत नही हुए! सीओ ने कोतवाल कार्यालय में बैठ मृतक अमित के पिता के साथ परिवारियों से वार्ता कर शांत कराया!
बताते हैं कि 22 जुलाई 2024 को थाना क्षेत्र गा़व खिरिया उदैत निवासी राकेश सिंह ने अपने पुत्र अमित के गायब हो जाने की तहरीर तिलहर पुलिस को दे कर कई शंकाओं से अवगत कराया! तहरीर पर पुलिस ने रत्तीभर गंभीरता नही दिखाई! निवृतमान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह पर आरोप लगाया मोटी रकम का आरोप लगाते हुए चर्चा होती रही कि लड़की लेकर गया होगा वापस आ जाएगा तब देखेंगे! कोतवाली गेट पर मृतक अमित के समर्थन में परिवार सहित सैकड़ो लोग अमित की निर्मम हत्या का जिम्मेदार पुलिस की लापरवाह शैली को बताने पर तुले थे!
भीड़ की हृदयविदारक चीखो में लगातार कई बिंद चर्चा का केन्द्र बने रहे जैसे:-(1)यदि किसी लड़की का मामला था तो लड़के के बिरुध अब कोई तहरीर किसी लड़की की ओर से क्यूं नही आई? (2) लगभग 15 दिन मृतक के मिले अवशेषो की पहचान पुलिस ने परिवार को क्यूं नही कराई..? (3) मृतक परिवार की ओर पुलिस पर 10 लाख किसकी ओर से लिए जाने का गंभीर आरोप चर्चा बना? आदि बहुत से निरुत्तर प्रश्न चर्चा में यूँ ही नही आ जाते परन्तु इस मामले में 22 जुलाई (जैसा बताया गया) से अब कोई कार्यवाही नही होना कोतवाल विशाल प्रताप पर भी प्रश्न खड़ा करता है कि आखिर क्या दबाव रहा होगा परन्तु नये एस पी और तिलहर में नये कोतवाल के संज्ञान में मामले आती खुलासा होने में रत्तीभर समय नही…?
चर्चित सबाल तो कई ऐसे हैं जो अभी खुलने बाकी है जैसे मृतक अमित की बुलेट मोटर साईकि राजनपुर में गिरवी क्यूं मिली..? कत्ल के आरोपी का इंस्टाग्राम जुए से क्या संबंध है, 85 हजार का कर्ज बसूलने के लिए कोई किसी की निर्मम हत्या कैसे कर सकता है..? सबाल यह भी है कि जब फिलहाल पुलिस मामले को 80 प्रतिशत सुलझाने में कामयाब हो ही गई तो फिर धरना प्रर्दशन क्यूं..? फिलहाल सारे सबालो का जबाब देते हुए पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एक नवालिग व सहित दो पर केस दर्ज कर लिया!
शाहजहाँपुर पुलिस व SOG व तिलहर पुलिस ने सयुक्त रूप से किया खुलासा:-
शाहजहाँपुर पुलिस व SOG व तिलहर पुलिस ने सयुक्त रूप से जो खुलासा किया उसमें मु़ख्य किशोर अपचारी का नाम नही खोला लेकिन दूसरा अभियुक्त तुषीर वर्मा (23)पुत्र अमरदीप वर्मा को मु०अ०स० 506/24 धारा 140(3) BNS में जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है!
पुलिस ने बताया कि किशोर अपचारी जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि वो अमित के साथ ऑनलाईन जुँआ खेलता था! वो हार गया जिसके बदले उसने अपनी मोटर साईकिल गिर्मी रख कर पैसे चुकाए लेकिन अपनी मोटर साईकिल छुड़ाने के लिए षडयंत्र रचते हुए उसकी बुलेट मोटरसाईकिल गिर्वी रखवा कर अपनी छुड़ा ली और बिल्हरी के जंगलो में बुला कर सुनियोजित ढ़ से घटना को अंजाम दिया!







