पुवांया के तिराहा बाजार में श्री राम-भरत मिलाप कार्यक्रम संपन्न!

भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है श्री राम-भरत मिलाप की अनूठी परंपरा!
CRS पुवायां/शाहजहांपुर-गुरुवार रात्रि को श्री राम लीला आयोजन के उपरांत श्री राम लीला मेला समिति द्वारा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही भगवान श्री राम एवं भरत मिलाप की अनूठी परंपरा तिराहा बाजार स्थित महेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई! राजमाता मृदुल सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ सुधीर गुप्ता आदि ने भगवान श्री राम का राजतिलक कर अभिनंदन किया!
इस दौरान महेश गुप्ता ने प्रभु श्री राम व माता जानकी के पूजन के अवसर पर उपस्थित गणमान्यों का आभार व्यक्त कर प्रसाद वितरण कराया!
इस अवसर पर राजमाता मृदुल सिंह, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता, आर एस एस के जिला संघचालक डॉ राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, महेश शर्मा, राजेश शुक्ला, गौरव, संजीव, आलोक अंकित सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे!







