पूर्व भाजपा चैयरमैन के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़!

पुलिस ने छापामारी कार्रवाई में मौके से 7 जोड़ो को पकड़ा!
CRS शाहजहाँपुर-होटल की आड़ में चल रहा देह व्यापार के कारोबार का पुलिस ने भाड़ा फोड़ मौके से लगभग सात जोड़े गिरफ्तार भी किए है! उक्त होटल भाजपा नेता पूर्व चैयरमैन का बताया जा रहा है!
बताया जा रहा है कि जनपद के थाना रौजा क्षेत्र के बल्लिया स्थित, रौजा के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता (पोता) के होटल मन्नत प्लेईंग में यह देह व्यापार एक अर्से सेचल रहा था!
सीओ सदर के नेतृत्व में रौजा पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ होटल में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया!
सूत्रो की माने तो होटल स्वामी अजय गुप्ता (पोता) पूर्व में रोजा नगर पंचायत के चेयरमैन रह चुके हैं! पुलिस के द्वारा पकड़ी गई युवतियों को महिला थाना भेज दिया जहाँ उनसे पूछताछ की की गई! जानकारी में आया कि पकड़ी गई युवतियों में दो शिक्षिकाओं का होना बताया जा रहा है तथा यह भी मुमकिन हो कि इस देह व्यापार को होटल में 2500 रुपये प्रतिघँटा पर चलाया जाता हो!







