
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पैरमिलिट्री वारियर्स सोसायटी रायबरेली द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को किया पुरस्कृत
डीह : प्राथमिक विद्यालय पूरे गोसाई में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों शालू, अंशिका सौम्या खुशी कंचन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, छात्रा सरस्वती, आँचल रामू, रूपांशी शालू ने राम आएंगे पर अपनी प्रस्तुति दी, कक्षा चार के छात्र दिवाकर ने सभी राज्यों के नाम व उनकी राजधानी बताई, दिव्यांग छात्र श्याम ने 25 तक पहाड़ा सुनाया और अन्य बच्चों अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी श्री तरुण कुमार जी व अध्यक्षता प्रधानसंघ अध्यक्ष फूलचंद्र अग्रहरि ने की। इस मौके पर पैरमिलिट्री वारियर्स फैमिली सोसायटी रायबरेली के अध्यक्ष मो. रईस खान सतीश बाजपेयी उपाध्यक्ष,सत्येंद्र पाण्डेय कोषाध्यक्ष की अगुवाई में 11 मेधावी दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सामग्री बैग, टिफिन व खाद्य सामग्री देकर उनका हौसला आफजाई किया। और अध्यक्ष मो रईस खान ने कहा कि हमारी टीम इन मेधावी दिव्यांग बच्चों की योग्यता से बहुत प्रभावित है बच्चे 100 तक पहाड़ा सुना रहे हैं सामाजिक ज्ञान, हिंदी, विज्ञानं आदि में भी बहुत निपुण हैं टीम ने इन बच्चों यह महारथ हासिल कराने वाले शिक्षक से कहा कि अगर इन बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई समस्या हो रही हो तो हमें बतायें इन दिव्यांग बच्चों की शिक्षा से सम्बंधित हर सम्भव मदद की जाएगी वाले कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाध्यापक चंद्रकांत श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कमलेश ओझा, अमित सिंह नागेंद्र सिंह रंजीत कुमार महेश पाण्डेय पंकज अजय मिश्रा विशेष शिक्षक बृजेश यादव, सत्यानंद मिश्रा सुशील सिंह, सुरेश यादव, चेतन यादव, शैलेन्द्र कुमार, करमचंद्र कुमार सुंदरम नितिन सब्बीर रेनू सुनीता त्रिपाठी रामसज्जन आदि शिक्षक व अभिभावक व पैरमिलिट्री वारियर्स सोसायटी रायबरेली की टीम उपस्थित रही उपस्थित रहे।










