
प्रेमी युगल को तालिबनी सजा देने पर दर्ज हुई fir एक गिरफ्तार
रायबरेली में एक लड़का लड़की को पेड़ में बांधकर तालिबानी सज़ा दिये जाने का मामला सामने आया है। यहां एक लड़का लड़की को बीच गांव में पेड़ से बांधकर थप्पड़ों से पीटा गया है। मामला सरेनी थाना इलाके के कोहरू मजरे रालपुर गांव का है। यहां लड़का लड़की को पेड़ से बांधकर पीटा जाता रहा और ग्रामीण तमाशा देखते रहे और किसी ने उनको छुड़ाने की जहमत नहीं उठाई इन्ही में से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया तो पुलिस हरकत में आई। आनन फानन sho सरेनी पुलिस टीम के साथ गांव पहुँच कर मामले की जांच में जुट गए! वही अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला प्रकाश में आने पर तत्काल इसकी जांच करवाई गई और 10 से 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकियो की तलाश की जा रही है









