
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली जनपद के गदागंज थाना परिसर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में सजाया गया अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस को थाना परिसर में बने मंदिर में मनाया गया रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा और भक्त गण प्रसाद गृहण करते रहे थाना प्रभारी शरद कुमार , उपनिरीक्षक अखिल तोमर, उपनिरीक्षक राजबहादुर सिंह,उपनिरीक्षक प्रेम कुमार सिहं,उपनिरीक्षक गौरव मलिक सहित थाने का समस्त स्टाफ महिला व पुरूष कांस्टेबल सहित थाना क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,जिला पंचायत सदस्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रीय पत्रकार गण इस अवसर पर मौजूद रहे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस का प्रसाद गृहण कर मन्दिर में माथा टेका। सभी ने थाना प्रभारी की सराहना की कहा जन्माष्टमी में सम्पूर्ण थाना परिसर रोशनी से जगमगा उठा हैं।









