
बदायूँ-ज़िले के बिल्सी में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज रविवार को बिल्सी कस्बे में मुस्लिम समाज द्वारा तिरंगा यात्रा बड़ा ही धूमधाम के साथ निकाली गई, यहां भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगे। आपको बता दें तिरंगा यात्रा बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या आठ कोठी वाली मस्जिद से शुरू हुई और नगर में भ्रमण करती हुई गांधी पार्क पहुंची। यहां तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के शाही इमाम असरारुल हक, कोठी वाली मस्जिद के इमाम अब्दुल रऊफ, हाजी अजमल खान, इस्तकार हुसैन, इकरार अहमद, इकरार अब्बासी, दीपक चौहान, मौलाना मंसूर आलम, शमसाद अली, दिलशाद मास्टर, नन्नू सलमानी, नदीम चौधरी, अकरम कुरेशी, मुनीश कुरेशी, यामीन अब्बासी आदि लोग मौजूद रहे।









