बरेली जनपद का वाहन चोर, दो चोरी की मोटरसाइकिलो के साथ गिरफ्तार!
CRS शहजहाँपुर/मीरानपुर कटरा-पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की 2 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन चोर ने अपने एक और साथी का नाम भी कबूला है! पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तिलहर क्षेत्राधिकारी प्रियांक जैन के पर्यवेक्षण में जुर्म जरायम की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसकी निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल भी बरामद हो गई!
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना के लिए वांछित अपराधी तलाश व जुर्म जरायम की रोकथाम के लिए भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सटीक सूचना पर स्टेशन रोड खुदागंज तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोका! पूछताछ में उसने अपना नाम आरिश पुत्र आफ रोज निवासी एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी जनपद बरेली बताया! पुलिस ने उसके पास से जो मोटरसाइकिल बरामद की वह चोरी की निकली! उसकी निशानदेही पर दूसरी मोटरसाइकिल होंडा युगा को भी बरामद कर लिया गया! कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे ने बताया कि अभियुक्त आरिश ने पूछताछ में बताया है इसका एक और साथी साहिल पुत्र जाने आलम निवासी एजाजनगर गोटिया थाना बारादरी जिला बरेली भी उसके साथ वाहन चोरी का कार्य करता है, जो उसी के गांव का रहने वाला है!
अभियुक्त ने बताया हम बरेली से बाइक चुराते हैं और यहां लाकर बेच देते हैं यह दोनों बाइके हमने राजेंद्र नगर कॉलोनी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली व नवादा शेखान आनंद विहार थाना बारादरी जनपद बरेली से लगभग तीन-चार महीने पहले चुराई थी! ग्राहक की तलाश में आज यहां आया था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया! थाना प्रभारी निरीक्षक ने आरिश पुत्र आफरोज व साहिल पुत्र जाने आलम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है! गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे उप निरीक्षक हितेश तोमर हेड कांस्टेबल तैयब अली कांस्टेबल आशीष कुमार गौरव तोमर कांस्टेबल शक्ति सिंह शामिल रहे!







