
मिर्जापुर। जिले के तमाम इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। भोर में तेज हवाओं के साथ बादल जमकर बरसे। मंगलवार की सुबह रुक रुक कर वर्षा का क्रम जारी है। ठंड के बीच वर्षा होते ही लोग बारिश से बचते नजर आये। वर्षा के चलते आवागमन अस्त- व्यस्त रहा। सड़कों पर आवाजाही आम दिनों की अपेक्षा कम नजर आयी।









