बाहर वाली के चक्कर में ख़ूब पिटे आशिक़ मिज़ाज, झोलाछाप डॉक्टर!
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-खुटार निवासी एक तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर क्षेत्र के एक गांव में डॉक्टरी करते हैं! सूत्रों के अनुसार उनका क्लीनिक अपनी ननिहाल में होने के कारण गांव में लोगों में खासी पैठ है! बरसात और गर्मी में गांव के तमाम लोग कस्बे के सरकारी अस्पताल या प्राइवेट चिकित्सक के पास न जाकर जाड़े- बुखार सहित तमाम बीमारियों के इलाज हेतु झोलाछाप चिकित्सकों पर आश्रित हैं! गांव में दो तीन झोलाछाप बाईक से और पैदल भी गांव में निर्भीक होकर प्रेक्टिस करते हैं!
सूत्रो की माने तो 15 दिन पूर्व बच्चों के माध्यम से यह बात उड़ी की अमुक झोलाछाप डॉक्टर का अमुक व्यक्ति की घरवाली से उसका चक्कर है! यह बात जब आम हो गई तो जिनके चक्कर की खबर उड़ी थी उस महिला ने उपरोक्त झोलाछाप का चक्कर और भी कई महिलाओं के साथ होने की बात घर वालों से कही! जब उन महिलाओं के पति ने झोलाछाप को घेर कर हड़काया तो वह उस दिन ही बचते बचाते शाम को ही अपना सामान भरकर खुटार रवाना हो गया!
बताया जाता है, मंगलवार को दोपहर उपरोक्त झोलाछाप किसी काम से गांव आया हुआ था! किसी तरह महिलाओं के परिवार वालों ने एक दुकान पर उसे पकड़ लिया और जमकर लात घूंसो से पिटाई कर दी! लोग झोलाछाप की पिटाई का तमाशा देखते रहे! किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की! गांव में चर्चा यह भी है कि कुछ महिलाएं की अभी भी फोन पर झोलाछाप से बात होती है!
एक हेयर कटिंग की दुकान पर झोलाछाप डॉक्टर की जमकर पिटाई की चर्चा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई ह
फोटो-गूगल कॉपी पेस्ट!










