
सलोन रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर-रायबरेली में सुबह हुई बूंदाबांदी के दौरान बिजली गिरने से विवाहिता की मौत हो गई जबकि उसकी दिव्यांग छोटी बहन गंभीर तौर पर झुलस गई है। दिव्यांग छोटी बहन को प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया है। मामला सलोन थाना इलाके के फैज़ु लाल के पुरवा का है। यहां के रहने वाले जय सिंह की बेटी आरती की शादी प्रतापगढ़ में हुई है। कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थी। आज सुबह आरती अपनी दिव्यांग बहन के साथ शौच के लिए गई थी। उसी दौरान बारिश शुरू हुई तो दोनो बहनें महुये के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और आरती की मौके पर ही मौत ही गई जबकि छोटी बहन को परिजन इलाज के लिए प्रतापगढ़ लेकर चले गए। सूचना पाकर एसडीएम विजय कुमार मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा अनुमन्य राशि दी जाएगी।









