गुरुबक्शगंज/रायबरेली -थाना क्षेत्र के भीतरगांव में भक्तगण एवं समाजसेवियो वर्ग के लोगों के माध्यम से ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में भव्यता के साथ किया गया विशाल भंडारे का आयोजन किया। आयोजकों ने बताया कि समाजहित के लिए सदैव हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में कार्य करते रहना चाहिए यही मानव कर्तव्य एवं इंसानियत है ऐसे प्रयासों के माध्यम से कुछ ऐसे जरूरतमंदों की मदद हो जाती है जिन्हें वाकई में भोजन एवं अन्य चीजों की आवश्यकता होती है आयोजकों ने समस्त मानव जाति से यह अपील की अपने खुशी को जरूरतमंद लोगों के साथ मनाएं और उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करें यही मानव कर्तव्य है और यही इंसानियत है।
आज के इस कार्यक्रम में सहयोग स्वरूप उपस्थित शत्रुहन श्रीवास्तव, रिंकू, पिंटू, नितिन, अंशुल, राहुल, अन्नू, मृदुल, राजीव,अनुभव, देवा, गोलू, हर्षित, समस्त भक्तगण मौजूद रहे।










