
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली में भठ्ठे के अंदर से ईंट निकलते समय भर-भरा कर गिरी गर्म ईंट की दीवार, दीवार से गिरने से भठ्ठे के अंदर काम कर रहे दंपति झुलसे दोनों पति पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मामला गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूलारायगढ़ी गांव के पास स्थित श्री भट्ठा का है एक भट्टे के अंदर से ईंट निकलते समय ईंट की गर्म दीवार भर-भरा कर दंपति के ऊपर गिर पड़ी जिसकी चपेट में आने से सुकबाई व उनके पति तेजराम निवासी छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से झुलस गए स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपत्ति को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य के लिए जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।









