
भागवत कथा का शुभारंभ सैकड़ो महिलाएं पीले वस्त्र में सर पर कलश रखकर के कलश यात्रा निकाली
सलोन। कस्बा के माता मेडुली गेट पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को हुआ। जिसमें कस्बा की सैकड़ो महिलाएं पीले वस्त्र में सर पर कलश रखकर के कलश यात्रा निकाली । नगर के ऊंचाहार रोड स्थित माता मेडुली गेट निवासी गयाप्रसाद मौर्य द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें 8 अप्रैल सोमवार से भागवत कथा का शुभारंभ होकर 15 अप्रैल तक चलेगा। श्रीमद् भागवत कथा आचार्य शिव प्रसाद त्रिपाठी महाराज द्वारा बड़े ही मृदुल मुखारविंद से कस्बा के लोगों को भागवत कथा सुनाया जा रहा है। इस भागवत कथा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ रविवार के दोपहर को बाजे गाजे के साथ पीले वस्त्र में सैकड़ो महिलाएं सर पर कलश रखे हुए कलश यात्रा निकाली गई यह कलश यात्रा यजमान गया प्रसाद मौर्य के घर से लेकर कस्बा के मेंन रोड होते हुए कोतवाली रोड बाबा माधव दास मंदिर पहुंची वहां पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा पुनः उसी रास्ते से होती हुई माता मेडुली गेट पर समाप्त हुई। इस मौके पर सभासद प्रदीप कुमार, पैगंबरपुर पूर्वी गया प्रसाद मौर्य अनिल मौर्य सुनील मौर्य बजरंग दल के अशोक कुमार मिश्रा, बिंदादीन मौर्य, अनिल कुमार मौर्य, सुनील कुमार मौर्य, हिमांशी, काव्यांशी दिव्यांशी, समेत अनेक मौर्य परिवार मौजूद रहा।










