
भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा बस स्टेशन सलोंन पर चल रहे प्याऊ का आज पांचवा दिन
सलोन रायबरेली
भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा बस स्टेशन सलोंन पर चल रहे प्याऊ का आज पांचवा दिन बताते चलें कि यह कार्यक्रम 19/5/2025 से प्रारंभ होकर 27 /5/ 20 25 तक् जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड डॉक्टर साधना शर्मा के नेतृत्व में संचालित है
जिसमें मंत्री मोहम्मद आजम, प्रधान अध्यापक मोहम्मद वसीम, सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि इस सामाजिक सेवा के कार्य में लगे हुए हैं
आज शुक्रवार प्रातः 10:30 बजे खंड शिक्षा अधिकारी सुधा कुमारी वर्मा ने बस स्टेशन पर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के सहयोग से चल रहे प्याऊ का निरीक्षण कर बच्चों को समाज सेवा के टिप्स देते हुए कहा की धन्य है आपके माता-पिता एवं शिक्षक गण जिन्होंने आपको इस परोपकार के लिए चयनित किया
आने जाने वाले मुसाफिरों को इस भीषण गर्मी में आप द्वारा जल ग्रहण कराना एक पुनीत कार्य है जो हम सबके लिए अनुकरणीय हैं परिचालक अनामिका यादव ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा की बड़े होकर यही बच्चे देश के महान नागरिक बनेंगे स्काउट गाइड के बच्चों में राज पटेल, शिवांशी मौर्य ,नेहा, राजपाल, अर्जुन ,अरुण, खुशबू, सोनाली ,अर्पिता ,अनन्या आदि विशेष है अवसर पर स्टेशन इंचार्ज विनोद कुमार सुरेखा जोशी गाइडर रोशनी लक्ष्मी अनन्या ने विशेष सहयोग किया










