
ऊंचाहार,रायबरेली। दैनिक मज़दूरी करके वापस अपने घर जा रहे पांच मज़दूरों को तीन दबंगो ने अपने अज्ञात साथियों के साथ रास्ते में पिटाई कर दी। मारपीट का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए स्थानीय सीएचसी भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के खंधारीपुर मजरे जब्बारीपुर निवासी सौरभ दैनिक मज़दूरी करता है। शनिवार की शाम करीब चार बजे वह कस्बे से मज़दूरी कर के साथी मज़दूरों के साथ अपने निजी निवास खंधारीपुर जा रहा था। रास्ते में चौहान का पुरवा मजरे ऊंचाहार देहात के निकट इसी गांव के रहने वाले दबंगो बब्लू व दिलीप अपने साथियों के साथ बेवजह गाली गलौज करते हुए मज़दूरों पर हलमलावर हो गए । आरोप है कि दबंगों ने लाठी डंडों से उनकी पिटाई कर दी। जिससे सौरभ समेत साथी मज़दूर सिकन्दर, रोहित, विकास, कार्तिकेय घायल हो गए। घायलों ने दबंगो से जान का खतरा बताया है। मारपीट का कारण अभी पता नहीं सका है। घायलों के कोतवाली में शिकायत करने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज़ करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।










