
लोकेशन रायबरेली
स्लग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप योजना के तहतनिकाली गई मोटरसाइकिल रैली
एंकर रायबरेली में 20 मई को पांचवें चरण को होने वाले लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर स्वीप योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जिसको जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह मोटरसाइकिल रैली शहर के मुख्य चौराहा जैसे जिला अस्पताल चौराहा, जीआईसी स्कूल, कहारों का अड्डा, जहानाबाद चौकी त्रिपुला चौराहा रतापुर चौराहा से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई इस मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से जहां एक तरफ लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया वहीं सभी को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मौजूद लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई, मोटरसाइकिल रैली में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पुलिसकर्मी, पंचायती राज सहित हजारों लोगों ने भाग लिया, लोकसभा चुनाव में कम मतदान प्रतिशत को लेकर चुनाव आयोग पहले भी चिंता जता चुका है।










