
*महाविद्यालयो में छात्रवृत्ति के लिए नैक की अनिवार्यता*
*सत्र 2025 – 26 में छात्रवृत्ति हेतु नैक की ग्रेडिंग अनिवार्य – प्राचार्य*
शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी, जनपद के प्रतिष्ठित बैसवारा महाविद्यालय , नैक मूल्यांकित ग्रेड बी में इस वर्ष सत्र 2025 – 26 में प्रवेश लेने वाले नव प्रवेशी छात्र एवं छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा ।महाविद्यालय की *प्राचार्य प्रोफेसर शीला श्रीवास्तव ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी के अनुसार शासन ने वर्ष 2025- 26 में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का आवेदन करने वाले शैक्षिक संस्थानों के लिए नैक की ग्रेडिंग अनिवार्य कर दी है*। जिन महाविद्यालय में नैक की ग्रेडिंग नहीं है उनमें प्रवेश लेने वाले छात्र एवं छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी ।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी, डॉ. रमेश चंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि *बैसवारा महाविद्यालय को 5 मार्च 2025 को नैक द्वारा ग्रेड – बी प्रदान किया गया है ।डॉ. यादव ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि *वर्तमान में बैसवारा महाविद्यालय जनपद का एकमात्र महाविद्यालय है जिसे नैक द्वारा ग्रेडिंग प्राप्त है ।*
महाविद्यालय के प्रबंधक श्री लाल देवेंद्र बहादुर सिंह ने प्राचार्य प्रोफेसर शीला श्रीवास्तव, समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारीयों तथा छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय सदैव शासन के मन्शा के अनुरूप नियमानुसार कार्य करता है ।प्रबंधक महोदय ने प्राचार्य महोदया के कुशल नेतृत्व ,कठिन परिश्रम ,लगन, एवं कार्य क्षमता की विशेष रूप से सराहना की ।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के प्रोफेसर निरंजन राय ,प्रोफेसर पुष्पा बरनवाल , प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर कुंदन कुमार, डा अजय कुमार सिंहा, डॉ सूर्य प्रकाश मिश्रा , डा सत्यद्र सिंह, डा नवीन कुमार विश्वकर्मा, डा संजीव कुमार मिश्रा, डॉ सुरजन यादव, डा वीरेंद्र कुमार यादव, डा नवीन कुमार सिंह, डॉ सूर्य प्रकाश वर्मा , डा के के दीक्षित डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी,श्रीमती नीलम शुक्ला,श्रीमती अंजू सिंह कार्यालय अधीक्षक , लेखाकार सुरेश कुमार गुप्ता , विज्ञान संकाय से इंदु त्रिपाठी, रिया गुप्ता, कांची बाजपेई, पूजा श्रीवास्तव, प्रखर राज श्रीवास्तव , शिवचंद्र, हरिश्चंद्र, विजय बहादुर सिंह , शिव शंकर वर्मा , विशाल आदि समस्त महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे ।










