मानीय प्रभारी मंत्री ने राजकीय स्वसाशी महाविद्यालय जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण!
माननीय मंत्री ने मरीजों का हाल लेने के साथ ही मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की ली जानकारी!


CRS शाहजहाँपुर-राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उ० प्र०/प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने शुक्रवार को राजकीय स्वसाशी महाविद्यालय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने व साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए! इस दौरान उन्होंने पर्ची काउंटर, हेल्थ डेस्क, आपातकालीन कक्ष आदि का निरीक्षण किया! उन्होने मरीजो से जानकारी ली कि उन्हे समय से डॉक्टर देखने आते है अथवा नही तथा दवाईयां समय से मिल रही है या नही!
मा० प्रभारी मंत्री जी ने निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज राजेश कुमार को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें! उन्होने ने आपातकलीन में भर्ती मरीजों तथा उनके परिवारजनों से वार्ता की कि उन्हे किसी प्रकार की समस्या तों नही, उन्होने जानकारी ली कि मरीज को डाक्टर द्वारा समय से देखा गया अथवा नही! उन्होने निर्देश दिये कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होने कहा कि मरीजों दी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं का प्रबन्ध शतप्रतिशत सुनिश्चिित किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि किसी भी मरीज को बेड के लिए प्रतीक्षा न करना पड़े यह भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होने कहा कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सभी मरीजों से अच्छा व्यवहार करें तथा उन्हें आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें! ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नियमित रूप से भर्ती मरीजो से उनके स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति की जानकारी अवश्य लें!







