
सलोन रायबरेली
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट परिसर से कौशल मिशन के तहत चल रहे कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करने के लिए एलईडी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मोबाइल वाहन के साथ इन लोकल नाटक टीम भी प्रचार-प्रसार के लिए भेजा गया उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में 14 से 35 वर्ष की आयु के ऐसे बेरोजगार नवयुवक एवं नवयुवतियों, विशेषकर महिलाओं अल्पसंख्यक समुदाय दिव्यांगों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है इसके लिए न्यूनतम कक्षा पांच उत्तीर्ण होना अनिवार्य है लाभार्थी उसके अनुसार विभिन्न सेक्टरों एग्रीकल्चर हेल्थ केयर का स्टेशन इलेक्ट्रॉनिक अपैरल, हाइड्रोकार्बन, फूड प्रोसेसिंग, कंप्यूटर समेत अन्य रोजगार और योजनाओं के लिए प्रशिक्षण ले सकते हैं सामान्य तौर पर तीन से बारह माह का प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के समय दो शर्ट वर्दी व पाठ्यक्रम सामग्री दी जाती है। प्रशिक्षण के उपरांत सफल प्रशिक्षणार्थियों को भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है









